खेल-खिलाड़ी

यूपी टी20 लीग में काशी रुद्रास ने मारी बाजी, कप्तान की धमाकेदार पारी ने बनाया हीरो

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

यूपी टी20 लीग 2025 का खिताबी मुकाबला काशी रुद्रास और मेरठ मैवरिक्स के बीच हुआ। इस रोमांचक फाइनल में करन शर्मा की अगुवाई वाली काशी रुद्रास ने मेरठ को 8 विकेट से हराकर ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया है। मेरठ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 144 रनों का एक अच्छाखासा स्कोर खड़ा किया, लेकिन काशी रूद्रास ने करन शर्मा और अभिषेक गोस्वामी की शानदार पारियों की बदौलत ये लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। इस जीत में कप्तान करन शर्मा सबसे बड़े हीरो रहे।

मेरठ का बल्लेबाजी प्रदर्शन रहा निराशाजनक

मेरठ मैवरिक्स के नियमित कप्तान रिंकू सिंह एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम के साथ दुबई में थे। उनकी अनुपस्थिति में माधव कौशिक ने कप्तानी संभाली। टॉस जीतकर मेरठ ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन यह रणनीति उलटी पड़ गई। मेरठ की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही और 20 ओवर में टीम केवल 144 रन ही बना सकी। प्रशांत चौधरी ने सबसे अधिक 37 रन बनाए, लेकिन उन्हें बाकी बल्लेबाजों ने का साथ नहीं मिला।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button