साइंस & टेक्नोलॉजी

Jio दे रहा है घर बैठे हजारों रुपए कमाने का मौका, बस करना होगा ये काम

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने ग्राहकों को काफी दमदार और आकर्षित ऑफर्स देता है। जिससे आप बेहतरीन इंटरनेट स्पीड और कॉलिंग का मजा ले पाते हैं, हालांकि इन ऑफर्स को अवेल (Avail Offers) करने के लिए आपको अपनी जेब ढीली करनी पड़ती है। और इन प्लान्स को खरीदना पड़ता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे ऑफर के बारे में बताएंगे। जो आपको घर बैठे हजारों रुपए कमान का मौका दे सकता है। आपको सुनने में ये थोड़ा अजीब जरूर लग रहा होगा लेकिन ये सच है। कंपनी एक तरह से अपने ग्राहकों की अतिरिक्त कमाई कराना चाहती है।

अगर आप भी इस सर्विस का आनंद लेना चाहते है। और घर पर बैठकर हजारों रुपए कमाना चाहते है। तो आपको इसके लिए बस एक काम करना होगा। इसके लिए आपको Jio की एक ऐप डाउनलोड करनी होगी। जिसका नाम है Jio POS Lite. इस ऐप को कंपनी ने साल 2020 में लॉन्च किया था। और इस ऐप को आप सिर्फ एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स पर भी इस्तेमाल कर सकते है।

कैसे कमा सकते हैं पैसा?
कंपनी के मुताबिक, ये एक तरह की कम्यूनिटी ऐप है। जिसके जरिए आप दूसरे लोगों का रिचार्ज करके आसानी से घर बैठे पैसे कमा सकते है। हर एक रिचार्ज पर कंपनी आपको 4.16 फीसदी का कमीशन देती है। इसका मतलब यह हुआ कि अगर आपने किसी दूसरे व्यक्ति के फोन पर रिचार्ज किया है। और रिचार्ज की राशि 100 रुपए है तो आपको कंपनी की ओर से इस पर 4.16 रुपए का कमीशन मिलेगा। इस तरह आपके रिचार्ज करने की कैपिसिटी पर निर्भर करेगा कि आप एक महीने में कितने पैसे कमा सकते है।

कैसे इस्तेमाल करें Jio POS Lite?
सबसे पहले इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें और इंस्टॉल कर सभी जरूरी परमिशन दे दें।
अब Register Now पर टैप करें और अपना ई-मेल ID, जियो मोबाइल नंबर डालें और Recharge Partner पर टैप करें।
अब Generate OTP पर टैप करें, अब आपके जियो नंबर पर एक OTP आएगा और उसे अपने मोबाइल में डालें।
इसके बाद अपनी ई-मेल आईडी और नाम भरें. इसके अलावा आपको लोकेशन भी सेट करनी होगी।
अब टर्म्स एंड कंडीशन पर जाकर continue पर क्लिक करें। अब लॉगिन पर क्लिक करें और मोबाइल नंबर डालें।
एक बार फिर आपके नंबर पर OTP आएगा, उसे भरें. अब आपके सामने 4 ऑप्शन दिखाई देंगे।
पहला ऑप्शन रिचार्ज का, दूसरा माई अर्निंग्स का, तीसरा लोड मनी का और चौथा पासबुक का
रिचार्ज करने के लिए रिचार्ज वाले ऑप्शन पर क्लिक करें और किसी भी नंबर पर रिचार्ज करें
अब रिचार्ज से जो भी कमाई होगी, वो आपको माई अर्निंग्स में दिखाई देगी।
रिचार्ज से पहले अपने अकाउंट में 500 रुपए का मिनिमम बैलेंस रखें।
रिजस्ट्रेशन के दौरान आधार कार्ड, PAN कार्ड और एड्रेस प्रूफ भी देना होगा।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button