फ्लैश न्यूजभारतराष्ट्रीय

जेवर बनेगा विकास का नया रनवे, PM मोदी बोले – यूपी अब देश का सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाला राज्य

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

नोएडाः उत्तर प्रदेश को नई उड़ान देने वाला नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) आज औपचारिक रूप से शुरू होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को इसके पहले चरण का भव्य उद्घाटन करेंगे। स्विस कंपनी ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी द्वारा संचालित यह एयरपोर्ट दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत के बढ़ते हवाई यातायात का दबाव कम करने में अहम भूमिका निभाएगा।

PM मोदी – यूपी अब देश का सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाला राज्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण के उद्घाटन के दौरान कहा कि यह परियोजना युवाओं के भविष्य को नई उड़ान देने वाली है।

पीएम मोदी ने संबोधन में कहा, “आज हम विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित भारत के अभियान का एक नया अध्याय लिख रहे हैं। देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश अब देश के सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाले राज्यों में शामिल हो गया है।”

जनता को एयरपोर्ट का उद्घाटन सौंपा

उद्घाटन समारोह के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने एक अनोखे अंदाज में जनता को शामिल किया। उन्होंने कहा, “अभी तो आधा काम ही हुआ है। मैंने सिर्फ पर्दा हटाया है। बाकी उद्घाटन आप सबको करना है।

इसके बाद पीएम मोदी ने मौजूद लोगों से अपील की कि वे अपने मोबाइल फोन निकालें और फ्लैश लाइट जला दें। जनता ने तुरंत फ्लैश लाइट ऑन कर दी।

पीएम मोदी ने तब कहा, “अब यहां मौजूद हर व्यक्ति इस एयरपोर्ट का उद्घाटन कर रहा है। यह एयरपोर्ट आपकी अमानत है, आपका पुरुषार्थ है। इसलिए इसका उद्घाटन आपके हाथों से हो रहा है।”

जेवर एयरपोर्ट यूपी के विकास का प्रतीक: सीएम योगी आदित्यनाथ

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण के उद्घाटन समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट प्रदेश के तेज विकास का जीवंत उदाहरण है।

सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “हम आज नए भारत का साक्षात्कार कर रहे हैं। जेवर एयरपोर्ट के माध्यम से उत्तर प्रदेश को नई ऊंचाइयों की उड़ान मिलने जा रही है। यह एयरपोर्ट विकास का बेहतरीन मॉडल साबित होगा।

पिछले 11-12 वर्षों की कार्ययोजना का प्रभाव

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पिछले एक दशक से अधिक समय में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जो दूरदर्शी कार्ययोजना तैयार की गई, उसके सकारात्मक परिणाम आज पूरे देश को दिखाई दे रहे हैं।

उन्होंने पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता और मूल्य नियंत्रण का जिक्र करते हुए कहा, “भारत में पेट्रोल-डीजल समेत अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति सुचारू रूप से बनी हुई है और उनके दाम भी नियंत्रण में हैं। वहीं विकसित देशों जैसे अमेरिका में इनके दाम आसमान छू रहे हैं। हमारे पड़ोसी देशों में भी पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें काफी बढ़ गई हैं, जिसके कारण वहां अव्यवस्था फैल गई है। कई जगहों पर कामकाजी घंटे कम करने, उत्पादन रोकने और जनता के लिए कोटा व्यवस्था लागू करने जैसी मजबूरियां पैदा हो गई हैं।

एक्साइज ड्यूटी कम करने के फैसले पर कृतज्ञता

सीएम योगी ने केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में पेट्रोलियम उत्पादों पर एक्साइज ड्यूटी घटाने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए उत्तर प्रदेश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करते हैं।

उन्होंने जोर देकर कहा कि मजबूत और दूरदर्शी नेतृत्व के कारण भारत न केवल अपनी ऊर्जा जरूरतों को बेहतर तरीके से संभाल रहा है, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी एक स्थिर और विश्वसनीय अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रहा है।

जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन को उन्होंने उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया और कहा कि यह परियोजना युवाओं को नए अवसर प्रदान करेगी तथा प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति देगी।

सीएम योगी ने पीएम मोदी का किया हार्दिक स्वागत 

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण के उद्घाटन समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। अपने भाषण की शुरुआत उन्होंने राष्ट्रवादी नारों ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ और ‘हर हर महादेव’ से की।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button