इन्वेंटो रोबोटिक कंपनी का दावा है कि यह रोबोट कई भाषाएं समझता और बोलता है। यह कस्टमर्स का स्वागत करेगा। उनकी ही भाषा में बात करेगा। कस्टमर्स से बेहतर तालमेल की वजह से यह प्रोडक्ट्स की बिक्री बढ़ाने में मददगार होगा।
होटल में यह रिसेप्शन और रूम सर्विस के लिए भी तैनात किया जा सकता है। इसमें नेवीगेशन सिस्टम है। यह पूरे ऑफिस, स्टोर और मॉल में घूमकर लोगों को सीक्योरिटी और सुविधा प्रदान करायेगा।
इन्वेंटो रोबोटिक कंपनी ने अभी ऐसे सिर्फ 5 रोबोट तैयार किए हैं। इनमें से दो जीईएस में मौजूद रहेंगे। एक रोबोट मोदी-Ivanka Trump के साथ तो दूसरा पब्लिक से बातचीत करेगा। समिट का उदघाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इवांका ट्रम्प (36) इस समिट में अमेरिकी डेलिगेशन की अगुआई कर रही हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और सलाहकार Ivanka Trump के साथ अमेरिकी उद्यमियों का प्रतिनिधिमंडल भी आया हुआ। जून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने अमेरिका दौरे के समय ही काफी सोच समझकर Ivanka Trump को GES में आने का न्योता दिया था।
Back to top button