कारोबारफ्लैश न्यूज

डॉलर के मुकाबले 91 के पार खुला, फिर 97 पैसे की जोरदार रिकवरी!

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

मुंबई। रुपये में बुधवार को शुरुआती कारोबार में भारी अस्थिरता देखी गई। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से मिल रहे समर्थन को भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर अनिश्चितता और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी ने बेअसर कर दिया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 91.05 पर खुला जो पिछले बंद भाव से 12 पैसे की गिरावट दर्शाता है।

हालांकि, घरेलू मुद्रा में तेजी से सुधार देखने को मिला और यह अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 97 पैसे चढ़कर 89.96 के शुरुआती उच्च स्तर पर पहुंच गई। रुपया सुबह नौ बजकर 46 मिनट पर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.18 पर कारोबार कर रहा था। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पहली बार 91 के स्तर को पार कर 91.14 प्रति डॉलर पर पहुंच गया था। अंत में 90.93 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 98.31 पर रहा। घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 146.09 अंक चढ़कर 84,825.95 अंक पर जबकि निफ्टी 62.05 अंक की बढ़त के साथ 25,922.15 अंक पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 59.54 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,468.32 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button