साइंस & टेक्नोलॉजी

आज iPhone 15 लॉन्च होगा, Apple Event में बस कुछ घंटे शेष, जानें यहां पूरी डिटेल्स

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

दुनियाभर के एप्पल के फैंस का इंतजार आज 12 सितंबर को खत्म होने वाला है। एप्पल के ‘वंडरलस्ट’ कार्यक्रम के लिए फैंस तैयार हैं। क्योंकि, इस इवेंट में एप्पल अपने नए टेक्नोलॉजी से लैस गैजेट्स लॉन्च करेगा। एप्पल आइफोन-15 सिरीज, स्मार्ट वॉच-9 सिरीज समेत कई डिवाइस और अपडेट्स जारी होने की संभावना जताई जा रही है।

इवेंट का आयोजन कहां होगा?
दरअसल, दुनिया की दिग्गज टेक कंपनियों में शुमार एप्पल हर साल सितंबरमहीने में वार्षिक इवेंट का आयोजन करती है। जिसमें नए गैजेट्स को ग्राहकों के लिए पेश करती है। इस बार ये इवेंट 12 सितंबर को कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो में ऐप्पल ऑफिस के स्टीब जॉब्स थिएटर में होने वाला है।

लाइव इवेंट कब और कहां देखें?
एप्पल के वंडरल्सट इवेंट का आयोजन भारतीय समयानुसार 12 सितंबर की रात 10.30 बजे शुरू होगा। जो करीब 1.30 घंटे तक चल सकता है। दर्शक एप्पल के आधिकारिक यूट्यूब चैनल, Apple.com और Apple TV App सहित कई प्लेटफॉर्मों पर लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकती है। इस यूट्यूब लिंक पर आप इवेंट का लुत्फ उठा सकते हैं।

ये डिवाइस हो सकती हैं लॉन्च
वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि एप्पल दो नए वॉच मॉडल की घोषणा करेगा। हार्डकोर फिटनेस लवर्स को टारगेट करते हुए एप्पल दूसरी पीढ़ी की ऐप्पल वॉच अल्ट्रा में एक मॉर्डन प्रोसेसर दे सकता है। इसके अलावा स्मार्ट वॉच सीरीज-9 भी आने वाली है। जिसमें डिस्प्ले के साथ-साथ प्रोसेसर में सुधार देखने को मिल सकता है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button