उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

इन्वेस्ट यूपी 2.0 ने मचाया धमाल, साल 2024-25 में 3 हजार से अधिर नई फैक्ट्रियां हुई पंजीकृत

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

प्रदेश में वर्ष 2024-25 में सर्वाधिक 3318 नई फैक्ट्रियां पंजीकृत हुई हैं। इन्वेस्ट यूपी 2.0 के तहत प्रदेश ने उद्योग क्षेत्र में सफलता हासिल की है।

शासन के अधिकारियों के अनुसार केंद्र सरकार की ओर से संचालित वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण (एएसआई) के ताज़ा आंकड़े औद्योगिक विकास में परिवर्तन की सशक्त तस्वीर पेश कर रहे हैं। इस वर्ष प्रदेश में सबसे अधिक फैक्ट्रियों का पंजीकरण हुआ है,जो कि वर्ष 2020-21 के मुकाबले लगभग दोगुना है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रदेश में कुल 3318 नई फैक्ट्रियों का पंजीकरण हुआ है, जो अब तक की सबसे बड़ी वृद्धि में से एक है। पंजीकृत इकाइयों में से 460 फैक्ट्रियां ऐसी हैं, जहां सौ से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं।

अधिकारियों का कहना है कि केंद्र सरकार के एएसआई फ्रेम में भी उल्लेखनीय बढ़त पाई गई है। वर्ष 2022-23 में एएसआई फ्रेम में प्रदेश की हिस्सेदारी बढ़कर 7.6 प्रतिशत तक पहुंच गई, जो कि प्रदेश की अब तक की सबसे ऊंची स्थिति है। औद्योगिक सकल मूल्य वर्धन (जीवीए) के स्तर पर भी प्रदेश ने बड़ी छलांग लगाई है। वर्ष 2022-23 में राज्य का जीवीए बढ़कर 1.3 लाख करोड़ रुपये हो गया है। इससे देश के कुल औद्योगिक जीवीए में 6.1 प्रतिशत की भागीदारी हो गई है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button