खेल-खिलाड़ी

भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, पहली बार जीती इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज

मैनचेस्टर। भारत ने अपने स्पिनरों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत चौथे मैच में छह विकेट से जीत हासिल कर इंग्लैंड के खिलाफ पहली बार महिला T20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला जीतकर नया इतिहास रचा। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की श्रृंखला में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है। अंतिम मैच शनिवार को बर्मिंघम में खेला जाएगा। भारत ने 2006 में डर्बी में खेले गए एकमात्र टी-20 मैच में इंग्लैंड को हराया था। उसके बाद से भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू और विदेशी धरती पर खेली गई प्रत्येक महिला टी-20 श्रृंखला में हारती रही थी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777