खेल-खिलाड़ी

भारतीय महिला हॉकी टीम एशियाई हॉकी 5एस वर्ल्ड कप क्वालीफायर के लिए ओमान रवाना

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

भारतीय महिला हॉकी टीम एशियाई हॉकी 5एस वर्ल्ड कप क्वालीफायर के लिए ओमान रवाना हो गई है। जहां वो शुक्रवार को मलेशिया के खिलाफ पहला मैच खेलेगी। भारत को एलीट पूल में जापान, मलेशिया और थाईलैंड के साथ रखा गया है।

वहीं चैलेंजर्स पूल में हांगकांग चीन, चीनी ताइपै, इंडोनेशिया, बांग्लादेश, ईरान और ओमान हैं। भारतीय टीम की अगुवाई नवजोत कौर करेंगी। एलीट ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।मलेशिया के बाद भारत को शनिवार को जापान से और रविवार को थाईलैंड से खेलना है।

भारत की कोच सौंदर्या येंडाला ने टीम की रवानगी से पहले कहा , हमें इस टूर्नामेंट का बेताबी से इंतजार है। इसकी तैयारी के लिये हमने काफी मेहनत की है। हम पूरे टूर्नामेंट में अच्छा खेलना चाहते हैं और उम्मीद है कि हमारी मेहनत रंग लायेगी।

कप्तान नवजोत ने कहा ,‘‘ हमें पूल में कुछ मजबूत टीमों का सामना करना है लेकिन हम पूरी तैयारी से आये हैं। हमें पदक जीतने का यकीन है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button