खेल-खिलाड़ी
भारतीय हॉकी टीम ने आयरलैंड को हराकर की यूरोप दौरे की शुरुआत, एक गोल से ही करना पड़ा संतोष
आइंडहोवन (नीदरलैंड)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मंगलवार देर रात हॉकी क्लब ओरांजे-रूड में आयरलैंड को 6-1 से मात देकर अपने यूरोपीय दौरे का शानदार आगाज किया। भारत की ओर से उत्तम सिंह, अमनदीप लाकड़ा, आदित्य लालगे, सेल्वम कार्थी और बॉबी सिंह धामी ने गोल दागे। भारतीय खिलाड़ियों ने पूरे मैच में अपना दबदबा कायम रखा और आयरलैंड को कोई मौका नहीं दिया।




