कारोबार

Indian hockey star Sreejesh ने केरल सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

भारतीय हॉकी खिलाड़ी पी आर श्रीजेश ने बृहस्पतिवार को केरल सरकार पर खिलाड़ियों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि जब से वह चीन से लौटे हैं तो स्थानीय निकायों से भी कोई उनसे मिलने नहीं आया है।

हॉकी खिलाड़ी के दावों को मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने खारिज करते हुए कहा कि वामपंथी सरकार राज्य के खिलाड़ियों को हर तरह का समर्थन एवं प्रोत्साहन प्रदान कर रही है।

श्रीजेश ने आज पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि खिलाड़ियों को अब जो व्यवहार मिलता है उसे अगली पीढ़ी देख रही है और यह उनके फैसले को प्रभावित करेगा कि उन्हें खेल के मैदान में उतरना है या नहीं। उन्होंने, इस तरह के व्यवहार से वे निराश हो सकते हैं और खेल के बजाय नौकरी पाने के लिए पढ़ाई का विकल्प चुन सकते हैं।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button