क्रिकेटखेल-खिलाड़ी

T20 Rankings में भारत का राज! अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का दबदबा बरकरार, वरुण चक्रवर्ती का छीना सिंहासन

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

दुबईः अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से क्रिकेट प्रेमियों को मंत्रमुग्ध करने वाले ईशान किशन ने टी20 विश्व कप में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर बुधवार को जारी की गई खेल के छोटे प्रारूप की अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है और वह शीर्ष पर काबिज अभिषेक शर्मा से केवल चार अंक पीछे हैं।

टी20 विश्व कप के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ अर्धशतक लगाने वाले अभिषेक दुनिया के पहले नंबर के बल्लेबाज बने हुए हैं। उनके साथी बाएं हाथ के बल्लेबाज किशन टूर्नामेंट में 317 रन बनाने के बाद दो पायदान ऊपर दूसरे स्थान पर आ गए हैं। अब वह अभिषेक के सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी बन गए हैं। किशन (871 अंक) ने अपने करियर की नई सर्वोच्च रेटिंग हासिल की और अब वह अभिषेक (875 अंक) से सिर्फ चार रेटिंग अंक पीछे हैं। न्यूजीलैंड के टिम सीफर्ट (चार पायदान ऊपर छठे स्थान पर) और इंग्लैंड के जैकब बेथेल (17 पायदान ऊपर 16वें स्थान पर) ने भी टी20 विश्व कप में कुछ शानदार पारियों के दम पर अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की।

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन एलन (सात पायदान की छलांग से 20वें स्थान पर) को भी फायदा हुआ जिन्होंने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 33 गेंदों में शतक बनाकर पुरुष टी20 विश्व कप में अब तक के सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड तोड़ा। वहीं भारतीय सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर संजू सैमसन (18 पायदान की छलांग से 22वें स्थान पर) और शिवम दुबे (चार पायदान ऊपर 27वें स्थान पर) ने भी टूर्नामेंट में शानदार पारियों की बदौलत बल्लेबाजी रैंकिंग में काफी सुधार किया। गेंदबाजों की रैंकिंग में हालांकि बदलाव आया है।

टी20 विश्व कप में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाने वाले भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती पहले स्थान से हट गए हैं और उनकी जगह अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान दुनिया के नंबर एक गेंदबाज बन गए हैं। चक्रवर्ती के 740 रेटिंग अंक है और वह राशिद (753) के बाद दूसरे स्थान पर हैं, जिनकी टीम अफगानिस्तान ग्रुप चरण में ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। इसके बावजूद वह चक्रवर्ती की जगह पहला स्थान हासिल करने में सफल रहे।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button