दिल्ली। पाकिस्तान की हॉकी टीमें एशिया कप और जूनियर विश्व कप खेलने भारत आएंगी। खेल मंत्रालय के सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है। इसके लिए गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और खेल मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है। पाकिस्तान की हॉकी टीम को अगले महीने भारत में होने वाले एशिया कप में खेलने से नहीं रोका जाएगा। यह जानकारी गुरुवार को खेल मंत्रालय के एक सूत्र ने दी है । एशिया कप का आयोजन बिहार के राजगीर में 27 अगस्त से 7 सितंबर तक होना है, जबकि जूनियर विश्व कप का आयोजन चेन्नई और मदुरै में 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक किया जाएगा।
खेल मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान की टीम को अगले महीने भारत में एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में खेलने की अनुमति दी जाएगी। खेल मंत्रालय के सूत्र ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत कई देशों की भागीदारी वाले टूर्नामेंट में पाकिस्तान से खेलेगा। कहा गया है, ‘हम किसी भी टीम के भारत में बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भाग लेने के खिलाफ नहीं हैं। लेकिन द्विपक्षीय प्रतियोगिता अलग होती है।’
हॉकी एशिया कप 29 अगस्त से सात सितंबर तक बिहार के राजगीर में आयोजित किया जाएगा जिसमें भारत सहित आठ टीमें भाग लेंगी। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के कारण अगले महीने एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर संदेह था। एशिया कप के अलावा नवंबर-दिसंबर में होने वाले जूनियर विश्व कप में भी पाकिस्तान की टीम को खेलने की अनुमति दी जाएगी।
यह खबर इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसी घटनाओं के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध काफी बिगड़ गए थे। इन घटनाओं के बाद ऐसी अटकलें थीं कि भारत सरकार पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा रद्द कर सकती है, जिससे पाकिस्तान हॉकी टीम की भागीदारी पर संदेह पैदा हो गया था। हॉकी इंडिया के अधिकारियों ने पहले कहा था कि वे सरकार के निर्देशों का पालन करेंगे और स्थिति पर करीब से नजर रखेंगे। हालांकि, अब ऐसा प्रतीत होता है कि भारत सरकार ने खेल और राजनीति को अलग रखने का निर्णय लिया है, कम से कम बहुराष्ट्रीय आयोजनों के संदर्भ में।
ओलंपिक चार्टर का उल्लंघन
पाकिस्तान हॉकी टीम को अगले महीने भारत में एशिया कप और नवंबर दिसंबर में होने वाले जूनियर हॉकी विश्व कप में खेलने से रोका नहीं जायेगा क्योंकि ऐसा करना ओलंपिक चार्टर का उल्लंघन होगा, खेल मंत्रालय के एक सूत्र ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। हॉकी एशिया कप 29 अगस्त से सात सितंबर तक बिहार के राजगीर में आयोजित किया जाएगा जिसमें भारत सहित आठ टीमें भाग लेंगी। वहीं जूनियर हॉकी विश्व कप चेन्नई और मदुरै में 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक खेला जायेगा।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए
नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।