खेल-खिलाड़ी

भारत विश्व कप खिताब का प्रबल दावेदार: बेल्जियम स्टार आर्थर वैन डोरेन ने की भारतीय हॉकी टीम की तारीफ

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

बेल्जियम के डिफेंडर आर्थर वैन डोरेन का मानना ​​है कि भारत ने पिछले कुछ वर्षों में अपने प्रदर्शन में निरंतरता दिखाई है जिससे वह अगले साल होने वाले पुरुष हॉकी विश्व कप में खिताब का प्रबल दावेदार बन गया है। भारत ने पिछले दो ओलंपिक खेलों में कांस्य जीता था और वैन डोरेन का मानना है कि भारतीय टीम को किसी भी दृष्टिकोण से कम करके नहीं आंका जा सकता है।

वैन डोरेन ने कहा, ‘‘भारत को बड़े दावेदारों के रूप में न मानना ​​असंभव है। भारतीय टीम ने लंबे समय से अच्छे परिणाम हासिल किए हैं। वह पिछले दो ओलंपिक खेलों की पदक विजेता है। इसलिए विश्व कप की बात करते समय भारत को नजरअंदाज करना अब उचित नहीं होगा। लगभग 300 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके बेल्जियम के इस दिग्गज खिलाड़ी ने भारतीय टीम के शानदार संतुलन की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा, ‘उनके पास लगभग हर विभाग में अच्छे खिलाड़ी हैं। उनके पास एक अच्छा कोच है, अनुभवी खिलाड़ी हैं और उसके युवा खिलाड़ी भी प्रतिभावान हैं। भारतीय टीम आज जिस मजबूत स्थिति में हैं वह महज संयोग नहीं है। इसके लिए उन्होंने लंबे समय से काम किया जिसके परिणाम अब मिल रहे हैं।

वैन डोरेन ने इसके साथ ही कहा कि विश्व कप में किसी भी टीम को काम करके नहीं आंका जा सकता है और खिताब की दौड़ बेहद कड़ी होने की संभावना है। उन्होंने कहा, ‘‘भारत और बेल्जियम जैसी टीमों के लिए चुनौती आसान नहीं होगी क्योंकि पांच, छह या सात और टीमें हैं जो हमारी तरह ही आत्मविश्वास से भरी हैं। यही इस समय अंतरराष्ट्रीय हॉकी की खूबसूरती है। शीर्ष पर मुकाबला बेहद कड़ा है। वैन डोरेन ने भारतीय खिलाड़ियों विशेषकर युवा पीढ़ी के उभरते खिलाड़ियों की तकनीकी क्षमता की भी जमकर प्रशंसा की।

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button