खेल-खिलाड़ी

भारत को ग्रुप जी में ईरान-मंगोलिया और लाओस के साथ मिली जगह

नई दिल्ली – भारत को गुरुवार को 2025 एएफसी अंडर-20 एशियाई कप 2025 फुटबॉल क्वालीफायर के लिए ग्रुप जी में ईरान, मंगोलिया और मेजबान लाओस के साथ रखा गया है।

टूर्नामेंट का आयोजन 21 से 29 सितंबर तक किया जाएगा। महाद्वीपीय अंडर-17 प्रतियोगिता के क्वालीफायर में भारत को ग्रुप डी में थाईलैंड, ब्रुनेई दारुस्सलाम और तुर्कमेनिस्तान के साथ जगह मिली है

जिसकी मेजबानी थाईलैंड 19 से 27 अक्टूबर के बीच करेगा। दोनों क्वालीफायर के लिए ड्रॉ कुआलालंपुर में एएफसी हाउस में आयोजित किए गए। मुख्य अंडर-20 टूर्नामेंट की मेजबानी चीन अगले साल छह से 23 फरवरी तक करेगा जबकि सऊदी अरब तीन से 20 अप्रैल तक अंडर-17 टूर्नामेंट का आयोजन करेगा।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777