उत्तर प्रदेश

इनकम टैक्स ने अतीक अहमद के गुर्गे अशरफ के नौकर की जब्त संपत्तियों का मांगा ब्योरा, जानें मामला

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

इनकम टैक्स विभाग ने प्रयागराज जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा माफिया अतीक अहमद की जब्त की गई संपत्तियों का ब्योरा मांगा है। इस संबध में विभाग की बेनामी यूनिट ने जिला प्रशासन और कमिश्नरेट पुलिस को पत्र भेजा है। खासकर अतीक के गुर्गे अशरफ के नौकर सूरजपाल के नाम पर खरीदी गई 100 बीघा भूमि की जानकारी देने को कहा है, जिसकी कीमत 80 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।

इससे पूर्व प्रयागराज जिला प्रशासन द्वारा अतीक की संपत्तियों की जांच में सामने आया था उसने अपने गैंग के सदस्य मोहम्मद अशरफ, अपने नौकर सूरजपाल के नाम से करीब 100 बीघा जमीन खरीदी थी। इसकी पुष्टि पांच वर्ष पूर्व डीएम प्रयागराज द्वारा कराई गई जांच में हुई थी। अब इन संपत्तियों के बारे में आयकर विभाग की बेनामी निषेध इकाई नए सिरे से जांच करने की तैयारी में है, ताकि इन्हें बेनामी संपत्ति एक्ट के तहत जब्त किया जा सके।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button