उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

जनपद उन्नाव में उद्योग के लिए प्लेज पार्क विकसित करने के लिए आज लखनऊ में इन्सेंटिव वितरित किया गया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह नए भारत का नया उत्तर प्रदेश है। भारत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विकास की नित नई ऊँचाइयां प्राप्त कर रहा है। आज भारत दुनिया में नेतृत्वकर्ता के रूप में दिखाई दे रहा है। हम सभी ने विगत 10 वर्षों में बदलते हुए भारत को देखा है।

एक ऐसा भारत जो जाति, मत, मजहब, सम्प्रदाय के आधार पर भेदभाव नहीं करता है। इससे बड़ा सौभाग्य और क्या हो सकता है। आज हम सभी नए भारत का दर्शन कर रहे हैं, जहां सुरक्षा, समृद्धि आजीविका तथा आस्था को सम्मान दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री आज जनपद उन्नाव के जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर, काली मिट्टी में 241 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 103 विकास परियोजनाआंे का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के पश्चात इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम मंे अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सेतु निर्माण, विद्युत आपूर्ति, लघु उद्योग आदि से सम्बन्धित परियोजनाएं सम्मिलित हैं। मुख्यमंत्री जी ने इसके पूर्व, ग्राम चन्द्रिका खेड़ा में स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी शहीद गुलाब सिंह लोधी की प्रतिमा का अनावरण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत माता के अमर सपूत तथा महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के भव्य स्मारक तथा मूर्ति स्थापना के कार्यक्रम को यहां पर सम्पन्न किया गया है। भारत माता के इस महान सपूत ने इसी गांव में एक सामान्य किसान परिवार में जन्म लेकर वर्ष 1935 में देश के झण्डे के साथ भारत की आजादी का उद्घोष किया तथा उन्नाव से लखनऊ जाकर रेजिडेंसी के पास झण्डे को फहराने का कार्य किया था।

उन्होंने देश की आजादी के आंदोलन में अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर अपनी शहादत देकर भारत को स्वतंत्र कराने का कार्य किया। आज हम स्वतंत्र भारत में आजादी तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ जीवनयापन कर रहे हैं।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

sbobet

https://www.baberuthofpalatka.com/

Power of Ninja

Power of Ninja

Mental Slot

Mental Slot