उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूजभारतराष्ट्रीय

10,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास, रिफाइनरी से राजमार्ग तक हर क्षेत्र में विकास की नई उड़ान

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

कोच्चिः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केरल की अपनी यात्रा के दौरान 10,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई प्रमुख विकास परियोजनाओं का बुधवार को उद्घाटन किया और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया। प्रधानमंत्री ने इस तटीय शहर में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय और रेल मंत्रालय सहित केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों की परियोजनाओं की शुरुआत की।

पीएम मोदी ने भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) की कोच्चि रिफाइनरी में 5,500 करोड़ रुपये से अधिक लागत की एक पॉलीप्रोपाइलीन इकाई की आधारशिला रखी, दो प्रमुख राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया (जिनमें से प्रत्येक की लागत 2,000 करोड़ रुपये से अधिक है) और रेल क्षेत्र में की गई 142 करोड़ रुपये की पहल राष्ट्र को समर्पित की। प्रधानमंत्री ने क्षेत्र में संपर्क सुविधा बेहतर बनाने और टिकाऊ परिवहन को मजबूत करने के उद्देश्य से एक नयी रेल सेवा को भी हरी झंडी दिखाई।

पीएम मोदी ने कार्यक्रम के दौरान अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित तीन रेलवे स्टेशन – षोरणूर जंक्शन, कुट्टिपुरम रेलवे स्टेशन और चंगनाशेरी रेलवे स्टेशन – का भी उद्घाटन किया। करीब 52 करोड़ रुपये की कुल लागत से इन स्टेशनों को विकसित करते हुए इनका आधुनिकीकरण किया गया है। अपने भाषण की शुरुआत में प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ के लिए पेट्रोलियम क्षेत्र का विस्तार बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कोच्चि रिफाइनरी में पॉलीप्रोपाइलीन इकाई की आधारशिला रखने के पीछे यही सोच है।

पीएम मोदी ने कहा कि यह इकाई लगभग चार लाख टन पॉलीप्रोपाइलीन का उत्पादन करेगी और पैकेजिंग, कपड़ा, ऑटोमोबाइल, चिकित्सा उपकरण और कई अन्य उद्योगों के लिए लाभदायक साबित होगी।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button