उत्तर प्रदेश

जनहानि से प्रभावित परिवारों को अनुमन्य राहत राशि तत्काल प्रदान करें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बारिश और ओलावृष्टि के दृष्टिगत सम्बन्धित जनपदों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर राहत कार्य पर नजर रखें और प्रभावित लोगों को मदद प्रदान करें। उन्होंने आपदा से हुई जनहानि से प्रभावित परिवारों को अनुमन्य राहत राशि अविलम्ब प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा अथवा पशु हानि हुई, ऐसे प्रभावितों को तत्काल अनुमन्य वित्तीय सहायता प्रदान की जाए।

मुख्यमंत्री ने यह निर्देश भी दिए हैं कि फसलों को हुए नुकसान का आकलन कर शासन को आख्या उपलब्ध कराई जाए, ताकि इस सम्बन्ध में अग्रेतर कार्यवाही की जा सके।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777