भारत

‘यदि भाजपा सत्ता में लौटती है तो वह संविधान बदल देगी, लोगों के अधिकार छीन लेगी

धरमपुर (गुजरात)। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने शनिवार को दावा किया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का शीर्ष नेतृत्व भले ही अभी इस बात से इनकार करने का दिखावा कर रहा हो, लेकिन अगर पार्टी सत्ता में वापस आई तो वह संविधान बदल देगी और लोगों को उनके अधिकारों से वंचित कर देगी।

प्रियंका ने आदिवासी बहुल वलसाड जिले के धरमपुर गांव में एसटी (अनुसूचित जनजाति)-सुरक्षित वलसाड लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अनंत पटेल के समर्थन में आयोजित एक रैली में कहा, ‘‘भाजपा नेता और उम्मीदवार कह रहे हैं कि वे संविधान बदल देंगे लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इससे इनकार कर रहे हैं। यह उनकी रणनीति है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777