
राष्ट्रीय
करेरा के जंगल में मृत मिली एक साथ सैकड़ो गायें, क्षेत्र में मचा हड़कंप…जांच जारी
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के करेरा के ग्राम सिलारपुर के निकट जंगली क्षेत्र में एक साथ सैकड़ो गायों के शव मिलने से इस क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा इस मामले की जांच कराई जा रही है।
सिलारपुर ग्राम पंचायत के सरपंच अरविंद लोधी के अनुसार ग्रामीणों ने कल एक साथ इतनी बड़ी संख्या में गायों के शव देख तो पूरे क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति पैदा हो गयी। तत्काल इसकी सूचना जिला प्रशासन एवं पुलिस को दी गयी। उन्होंने बताया कि इन गायों में कुछ ऐसी भी है जो जिंदा है, लेकिन उठ नहीं पा रही है और धीरे-धीरे दम तोड़ रही है। पूरी जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



