भारत

इंतजार की घड़ियां पुरी, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को मिला बोनस

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को बोनस मिल गया है। कर्मचारियों को लंबे समय से इस धनराशि का इंतजार था। बताया जा रहा था कि संस्थान प्रशासन की तरफ से पत्र जारी होने के बाद भी एजेंसी अपने ही कर्मचारियों की समस्याओं के बारे में विचार नहीं कर रही थी।

हालांकि इस बात की जानकारी होने पर डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉक्टर सीएम सिंह ने इस मामले में जल्द उचित कार्रवाई करने की बात कही थी। जिसके तत्काल बाद कर्मचारियों को बोनस दिया गया है। बुधवार को 1788 कर्मचारियों को बोनस मिल गया है। बोनस मिलने के बाद कर्मचारियों ने संस्थान प्रशासन का आभार जताया है।

दरअसल, बोनस ना मिलने के करण आउटसोर्सिंग कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त होता जा रहा था। बताया जा रहा है कि होली और ईद जैसे बड़े त्यौहार बीत जाने के बाद भी इन आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को बोनस नहीं मिला था। कुछ दिन पूर्व दो दर्जन से अधिक आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने बोनस न मिलने पर एक बैठक भी की थी।

कर्मचारियों ने बताया था कि बोनस के मुद्दे पर एजेंसी तथा संस्थान प्रशासन अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्या रख चुके थे, संस्थान प्रशासन की तरफ से भी एजेंसी को पत्र भेजा गया था, लेकिन उसके बाद भी बोनस नहीं मिल पाया था। लेकिन बोनस आते ही कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button