उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

मा0 मुख्यमंत्री जी आगामी शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर मिशन शक्ति फेज-5.0 का करेंगे शुभारंभ

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार सिंह ने मिशन शक्ति फेज 5.0 के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर विस्तृत चर्चा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु मिशन शक्ति, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विशेष अभियान है। मिशन शक्ति फेज-5.0 का शुभारंभ मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा आगामी शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस दिनांक 03 अक्टूबर, 2024 पर किया जायेगा।

अभियान की रूपरेखा के अनुरूप सभी आवश्यक तैयारियां संबंधित विभाग द्वारा पूरा कर ली जाये। सभी जनपदों को लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में ऑनलाइन लिंक के माध्यम से जोड़ा जाए। राजधानी लखनऊ के साथ समस्त जनपदों में महिला सशक्तिकरण रैली का आयोजन किया जाए।

उन्होंने कहा कि लखनऊ के तर्ज पर सभी कमिश्नरेट्स में महिलाओं के लिए ‘पिंक बूथ’ का निर्माण किया जाये ‘पिंक स्कूटी/पिंक पैट्रॉल’ की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। प्रत्येक थाने में महिला बैरक की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये। सार्वजनिक स्थलों यथा मॉल, सार्वजनिक स्मारक, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, चिड़ियाघर आदि पर शिशुओं के लिये फीडिंग

रूम्स की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। इसके अलावा औद्योगिक शहरों में सेल्फ ग्रुप महिलाओं के माध्यम से कैंटीन का संचालन किया जाए। लखनऊ और नोएडा में वर्किंग वूमेन हॉस्टल बनाया जाए। सभी कार्यस्थलों पर महिलाओं के लिए शौचालय की पृथक से व्यवस्था होनी चाहिए।

बैठक में बताया गया कि महिलाओं में स्व-उद्यमिता (self-employment/Entrepreneurship) विकसित करने के दृष्टिकोण से 1090 चौराहे पर  Women’s Fest का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्वयं महिलाओं एवं विभिन्न सेल्फ हेल्प ग्रुप द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की प्रदर्शनी एवं स्टाल लगायी जाएगी।

साथ ही इस कार्यक्रम के अन्तर्गत साँस्कृतिक संगीत संध्या, वार्ता कार्यक्रम, स्वास्थ्य चेक-अप कैंप, प्रेरणात्मक भाषण, नुक्कड़-नाटक, प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम, साफ-सफाई व स्वास्थ्य सत्र, आदि कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button