फ्लैश न्यूजभारतराष्ट्रीय

सीमा सुरक्षा और विकास पर गृह मंत्री Amit Shah का जोर! बिहार के अररिया में SSB चौकी का करेंगे उद्घाटन

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को अपने तीन दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे। अपने इस प्रवास के दौरान शाह रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील ‘सीमांचल’ क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने और आधारभूत ढांचे के विकास की समीक्षा करेंगे। बृहस्पतिवार को वह अररिया जिले में सशस्त्र सीमा बल (SSB) की एक नई सीमा चौकी का उद्घाटन करेंगे।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, शाह सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से भी बातचीत करेंगे और दोपहर में ‘वाइब्रेंट विलेजेज़ कार्यक्रम’ की प्रगति की समीक्षा करेंगे। गृह मंत्री बुधवार को तीन दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे। इस दौरान वह रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सीमांचल क्षेत्र में कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। बुधवार को उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन कार्यरत एक वैधानिक निकाय ‘लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया’ की बैठक की अध्यक्षता की।

शाह के नेपाल से लगती खुली सीमा की निगरानी के लिए जिम्मेदार विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करने की भी संभावना है। नवंबर 2025 के बाद यह शाह का पहला बिहार दौरा है। इससे पहले वह विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की प्रचंड जीत के बाद, नीतीश कुमार की अगुवाई में गठित नयी मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे।

शाह शुक्रवार को पूर्णिया का दौरा कर अपने बिहार प्रवास का समापन करेंगे, जहां से वह वापसी की उड़ान भरेंगे। राज्य भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने एक बयान में कहा, “केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का सीमांचल दौरा राष्ट्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक निर्णायक कदम है।

नेपाल और बांग्लादेश से निकटता के कारण यह रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र है और यहां खुफिया तंत्र को मजबूत बनाए रखने तथा जनसांख्यिकीय संतुलन बनाए रखने की चुनौतियां हैं।” बिहार के उत्तर-पूर्वी छोर पर स्थित सीमांचल घनी आबादी वाला, लेकिन बाढ़ प्रभावित और आर्थिक रूप से पिछड़ा इलाका है, जो नेपाल और पश्चिम बंगाल की सीमा के निकट स्थित है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button