फ्लैश न्यूजभारत

9 सितंबर का इतिहास: आज ही के दिन 9 महीने की मैरी स्टुअर्ट को स्कॉट्स की रानी किया गया था घोषित

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

देश और दुनिया में आज यानी 9 सितंबर को कई तरह की घटनायें हुई। जिनका अपना ऐतिहासिक महत्व है। आज ऐसी ही ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं। आज ही के दिन साल 1543 में नौ महीने की मैरी स्टुअर्ट को स्कॉट्स की रानी घोषित किया गया। वहीं साल 1776 में फिलाडेल्फिया में दूसरे महाद्वीपीय बैठक में संयुक्त उपनिवेश (युनाइटेड कॉलोनी) का नाम संयुक्त राज्य (युनाइटेड स्टेट) रखा गया। अमेरिका को आधिकारिक रूप से एक देश घोषित किया गया।

जानिए भारतीय और विश्व इतिहास में 9 सितंबर की तारीख में दर्ज प्रमुख घटनाएं 

1791 – अमेरिका की राजधानी का नामकरण राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन के नाम पर वाशिंगटन रखा गया।

1915 – प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी यतिन्द्रनाथ सान्याल और अंग्रेजों के बीच उड़ीसा के काप्टेवाड़ा में संघर्ष।

1920 – अलीगढ़ का एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में रूपांतरित हो गया।

1922 – तुर्की की सेनाओं ने ग्रीक सेना का पीछा करते हुए इज़मिर में प्रवेश किया।

1924 – कोवाइ हवाई में हनेपेप नरसंहार हुआ। बेल्जियम में 8 घंटा कार्य दिवस लागु हुआ।

1923 – तुर्की प्रमुख अतातुर्क ने सीएचपी की स्थापना की।

1945 – प्रथम कंप्युटर बग की खोज।

1945 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान ने चीन के सामने आत्मसमर्पण किया।

1948 – उत्तर कोरिया: गणतंत्र दिवस

1985 – मूक-बधिर तैराक तारानाथ शेनॉय ने तीसरी बार इंग्लिश बे में तैरकर रिकॉर्ड बनाया।

1991 – ताजिकिस्तान को सोवियत संघ से स्वतंत्रता मिली।

1994 – सचिन तेंदुलकर ने श्रीलंका में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला वनडे शतक बनाया

2001 – उत्तरी गठबंधन के प्रमुख अहमद शाह मसूद की तालिबान ने हत्या कर दी।

2001 – भारतीय फिल्म निर्देशक मीरा नायर की मानसून वेडिंग ने वेनिस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का गोल्डन लायन पुरस्कार जीता।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button