फ्लैश न्यूज

यूपी में बढ़ी तपिश और धूप ने झुलसाया : पारा 42 डिग्री, जल्द राहत के नहीं आसार

सूरज के तल्ख तेवर को देखते हुए शहर में गर्मी और तपिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। अन्य दिनों की अपेक्षा तपिश अधिक रही। गर्मी और तेज धूप से लोग बेहाल हो गए। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा सा छाया रहा। जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से निकले।

हालांकि घर, आफिस और दुकानों में भी भीषण गर्मी से लोग बेहाल रहे। सड़कों पर कोई छाता तो कोई अंगौछा से सिर व मुंह ढककर निकला। विभागीय स्तर से भी कोई इन्तजाम नजर नहीं आए। ग्रामीण इलाकों में दोपहर में एक तरह से आग बरसी। दोपहर में गेहूं कटाई समेत अन्य कृषि कार्य प्रभावित रहे।

किसानों ने सुबह और शाम को कटाई की। पशु-पक्षी भी बेहाल दिखे। वहीं, मौसम विभाग ने बढ़ते तापमान को देखते हुए 48 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है। शनिवार को भी गर्मी और तपिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। पारा 43 डिग्री के आसपास रहेगा।

गोशालाओं में अलर्ट, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

सीवीओ डॉ. सुरेश कुमार ने गोशालाओं के लिए अलर्ट जारी किया है। गोवंशों को गर्मी, धूप और लू से बचाने के निर्देश दिए हैं। कहा कि दोपहर में टीनशेड पन्नी, तिरपाल आदि से ढके रहें। टिनशेड के ऊपर पराली बिछा दें। इससे टिनेशड नहीं तपेंगे। गोवंशों को ताजा पानी पिलाएं, चारा व साइलेज दें। चिकित्सक नियमित जाकर स्वास्थ्य परीक्षण करें। लापरवाही मिली तो कार्रवाई करेंगे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777