मास्को। रूस की सेना ने कहा कि उसने इस सप्ताह सीरिया में हवाई हमला किया और इस हमले में अल-कायदा से जुड़े समूह का नेता गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि 12 अन्य आतंकवादी कमांडर मारे गये। रूस के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मेजर जनरल इगोर कोनाश्नेकोव ने एक बयान में कहा कि हवाई हमलों में अल-कायदा से संबंधित लीवैंट लिबरेशन कमेटी का नेता अबू मोहम्मद अल-गोलानी घायल हो गया है।




