फ्लैश न्यूजभारतहरियाणा

Punjab में गरजे Haryana CM Nayab Singh Saini, बोले- AAP-Congress दोनों ही वादे पूरे करने में फेल

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) के शासन में नशाखोरी, अपराध, अराजकता और आर्थिक संकट जैसी समस्याएं अब भी व्याप्त हैं। पंजाब के कुराली में एक रैली को संबोधित करते हुए सैनी ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकारों और मौजूदा आम आदमी पार्टी की सरकार, दोनों अपने वादों को पूरा करने में विफल रहीं। उन्होंने कहा, ‘‘आज हम ऐसे युग में जी रहे हैं जहां जागरूक जनता अवलोकन करती है, समझती है और अनुभव के आधार पर निर्णय लेती है… पंजाब की जनता ने पहले कांग्रेस पार्टी को और फिर आम आदमी पार्टी को मौका दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘दोनों ने बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन आज पंजाब का हर वर्ग पूछ रहा है – वे वादे कहां गए और वह बदलाव कहां है जिसका वादा किया गया था?’’ रैली को भाजपा की पंजाब इकाई के अध्यक्ष सुनील जाखड़ और राज्य इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने भी संबोधित किया। पगड़ी पहने सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी खुद को ईमानदार बताती है, लेकिन उनके शासन में नशाखोरी, अपराध, अराजकता, आर्थिक संकट और बिगड़ती कानून व्यवस्था जैसी समस्याएं अब भी व्याप्त हैं।

इसके विपरीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ‘सबका साथ, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के सिद्धांत पर चलती है। सैनी ने पूछा, ‘‘झूठ पर राजनीति कब तक चलती रहेगी? जब सच्चाई की हवा चलेगी, तब यह सब बदलेगा।’’ उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पंजाब को ‘डबल इंजन’ वाली सरकार की जरूरत है, एक ऐसी सरकार जो न सिर्फ वादे करे बल्कि उन्हें पूरा करने की क्षमता भी रखती हो।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button