गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर में महान स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व सीएम गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान सीएम योगी के साथ गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला भी मौजूद रहे।
इस दौरान सीएम योगी ने कहा, “पंडित गोविंद बल्लभ पंत देश के महान स्वतंत्रता सेनानी थे। प्रदेश और देश की जनता उन्हें एक बेहतरीन अधिवक्ता के साथ-साथ एक राजनेता और कुशल प्रशासक के रूप में भी याद करती है। देश की आजादी के बाद उन्होंने
मुख्यमंत्री के रूप में उत्तर प्रदेश की व्यवस्था को आगे बढ़ाया। गोविंद बल्लभ पंत 1954 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे… आज हम सब उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए
नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।