फ्लैश न्यूज

राज्यपाल ने विनोबा सेवा आश्रम बरतारा, शाहजहांपुर में बैंक ऑफ बड़ौदा के सुसज्जित भवन का उद्धाटन किया

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना के साथ ने विनोबा सेवा आश्रम बरतारा पहुँचकर आश्रम के परिसर में स्थित बैंक ऑफ बड़ोदा शाखा बरतारा के नव सुसज्जित भवन का फीता काटकर उद्धाटन किया।

इसी क्रम में उन्होंने विनोबा जी की प्रतिमा पर सूत की माला से माल्यार्पण किया तथा नवनिर्मित राज्यसभा सहयोग निधि से सुसज्जित अहिंसा प्रेक्षागृह ग्रंथागार भवन का लोकार्पण कर अवलोकन किया। साथ ही उन्होने आश्रम के परिसर में लगी प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। प्रदर्शनी में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों की जानकारी लेते हुए सराहना की।

इस अवसर पर नंदिनी लोक मित्र एवं विनोबा प्रवाह सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल एवं विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने 259 स्वयं सहायता समूह को सीसीएल की धनराशि रू0 3,65,41000 का प्रतीकात्मक चेक वितरण किया। साथ ही उन्होने विनोबा जी के विचारों पर आधारित पुस्तकों का भी विमोचन किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राज्यपाल जी ने कहा कि विनोबा सेवा आश्रम के सभी लोगो ने गरीबों का जीवन सुधारने में पूरा जीवन लगा दिया है। उन्होंने कहा कि यह अवसर सीखने के साथ-साथ दिल में उतारने का है। ऐसे आश्रमों की मदद करनी चाहिए। बेटियों को पढ़ाई लिखाई आदि क्षेत्रों में आगे बढ़ाने का कार्य करें।

उन्होंने कहा कि लोगों को समाज की विभिन्न प्रकार की ऐसी कुरीतियों को छोड़ देना चाहिए जिन कुरीतियों से परिवार उजड़ जाता है। उन्होंने विनोवा एवं गांधी जी के विचारों पर चलने के लिए जोर दिया और कहा कि लोगों को अपना फर्ज नहीं भूलना चाहिए उस पर ध्यान देना चाहिए।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button