फ्लैश न्यूज

राज्यपाल ने राजभवन में नवरात्रि एवं गरबा महोत्सव का शुभारम्भ किया

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज नवरात्रि के नौ दिवसीय पावन पर्व के अवसर पर राजभवन में माता की चौकी तथा माँ दुर्गा की मूर्ति की स्थापना कर दुर्गा पूजा एवं गरबा महोत्सव का शुभारम्भ किया। आज से प्रारम्भ में ये उत्सव 23 अक्टूबर, 2023 तक चलेगा और दशमी को विसर्जन के साथ सम्पन्न होगा।

आज गरबा महोत्सव में राजभवन के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों तथा उनके परिजनों के अलावा लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों से आए आमंत्रित जनों ने गरबा में प्रतिभाग कर मातृ शक्ति की आराधना की। इस अवसर पर राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल, राज्यमंत्री समाज कल्याण श्री असीम अरुण, अपर मुख्य सचिव राज्यपाल डॉ0 सुधीर महादेव बोबडे, सेवानिवृत्त अपर मुख्य सचिव श्री नवनीत

सहगल, कुलपति श्री जे0पी0 पाण्डेय, कुलपति श्री अखिलेश कुमार सिंह तथा अन्य गणमान्य महानुभावों ने मां दुर्गा की आरती की। इस अवसर पर आराधकों ने प्रधानमंत्री जी द्वारा रचित गरबा गीत पर उल्लासपूर्ण गरबा नृत्य किया। आराधकों ने इस गीत की पुनरावृत्ति कराई और अपने नृत्य को जारी रखा। इसके पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button