फ्लैश न्यूज

सहारा नहीं, स्वावलंबन की राह दिखा रही सरकार, दिव्यांगजनों को सम्मान और समान अवसर देने पर योगी का जोर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दिव्यांगजनों को सम्मान, स्वावलंबन और समान अवसर उपलब्ध कराकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ना डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता है। सरकार दिव्यांगजनों का जीवन आसान बनाने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी क्रम में बुधवार को गोरखपुर स्थित शिवावतारी महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ की पावन तपोभूमि में 509 दिव्यांगजनों को 664 सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ये उपकरण लाभार्थियों की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में मददगार होंगे और उन्हें अपनी आवश्यक गतिविधियां अधिक आसानी से करने में सक्षम बनाएंगे।

आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करेंगे सहायक उपकरण

योगी ने कहा कि सहायक उपकरण केवल दैनिक कामकाज को आसान बनाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनके जरिए दिव्यांगजनों के आत्मविश्वास को भी मजबूती मिलेगी। सरकार का लक्ष्य सिर्फ सहायता देना नहीं, बल्कि दिव्यांगजनों की क्षमताओं को विकसित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के भीतर अपनी अलग क्षमता और प्रतिभा होती है। जरूरी अवसर और सहयोग मिलने पर दिव्यांगजन भी समाज और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

अधिकार और सुविधाओं को लेकर सरकार संवेदनशील

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों के अधिकार, सम्मान और सुविधाओं को लेकर संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है। जरूरतमंद लोगों तक सहायक उपकरण पहुंचाना इसी प्रयास का हिस्सा है, जिससे उन्हें सीधे लाभ मिल सके।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास की प्रक्रिया तभी सार्थक मानी जाएगी, जब समाज के हर वर्ग को समान अवसर और भागीदारी मिले। दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाकर सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777