उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूजभारत

सरकार ने 79 हजार करोड़ रुपये के रक्षा सौदों को मंजूरी दी, सेना को मिलेंगी नाग मिसाइल प्रणाली

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

 रक्षा मंत्रालय ने सशस्त्र बलों को अत्याधुनिक हथियारों से लैस कर उनकी मारक क्षमता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए 79 हजार करोड़ रूपये के रक्षा खरीद सौदों को मंजूरी दे दी है। इन रक्षा सौदों में मुख्य रूप से सेना के लिए नाग मिसाइल सिस्टम, ग्राउंड बेस्ट मोबाइल सिस्टम, क्रेन और हाई मोबिलिटी व्हीकल की खरीद के प्रस्ताव शामिल हैं।

इनमें नौसेना के लिए नेवल सरफेस गन और वायु सेना के लिए भी लंबी दूरी के मिशन में महत्वपूर्ण प्रणाली की खरीद भी शामिल है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को यहां हुई रक्षा खरीद परिषद की बैठक में लगभग 79 हजार करोड़ रुपये के इन रक्षा खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी।

बैठक के बाद रक्षा मंत्रालय ने एक वक्तव्य जारी कर कहा कि इन सौदों के अंतर्गत सेना के लिए नाग मिसाइल सिस्टम (ट्रैक्ड) एम के-2 , ग्राउंड बेस्ड मोबाइल सिस्टम (जीबीईएमएस) और मैटेरियल हैंडलिंग क्रेन के साथ हाई मोबिलिटी व्हीकल्स की खरीद के लिए जरूरत के आधार पर खरीद की स्वीकृति प्रदान की गई है।

नाग मिसाइल सिस्टम (ट्रैक्ड) की खरीद से सेना की दुश्मन के लड़ाकू वाहनों, बंकरों और अन्य क्षेत्रीय किलेबंदी को बेअसर करने की क्षमता बढ़ेगी, जबकि जीबीईएमएस दुश्मन के गतिविधियों की चौबीसों घंटे इलेक्ट्रॉनिक खुफिया जानकारी प्रदान करेगा। हाई मोबिलिटी व्हीकल की मदद से सेनाओं को अलग-अलग भौगोलिक क्षेत्रों में रसद सहायता पहुंचाने में मदद मिलेगी।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button