
हाजिर मांग में तेजी से बढ़ गए सोने के भाव, जानिए क्या है चांदी का हाल
हाजिर मांग में तेजी से वायदा बाजार में सोने की कीमत शुक्रवार को 890 रुपये बढ़कर 1,60,599 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अप्रैल में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों की कीमत 890 रुपये या 0.56 प्रतिशत बढ़कर 1,60,599 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हो गई।
इसमें 7,735 लॉट का कारोबार हुआ। विश्लेषकों का कहना है कि प्रतिभागियों के नए ऑर्डर के कारण सोने की कीमतों में वृद्धि हुई। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में कॉमेक्स पर सोने के वायदा भाव की कीमत 0.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,199.66 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गई।
चांदी का भाव बढ़कर 2.67 लाख रुपये प्रति किलोग्राम
अमेरिकी व्यापार नीति को लेकर नई अनिश्चितताओं के बीच वायदा कारोबार में चांदी की कीमत बुधवार को 3.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2.67 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एसीएक्स) पर मार्च में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंधों की कीमत 8,231 रुपये या 3.17 प्रतिशत चढ़कर 2,67,900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
इसमें 3,352 लॉट का कारोबार हुआ। विश्लेषकों के अनुसार, प्रतिभागियों द्वारा नई खरीददारी से चांदी की कीमतों में वृद्धि हुई। विदेशी बाजार में, कॉमेक्स बाजार में चांदी की वायदा कीमत 1.82 अमेरिकी डॉलर या 2.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 90.11 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।



