
Gogoro Viva – हीरो करेगी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री
ताइवान के इलेक्ट्रिक स्कूटर ब्रैंड Gogoro ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर Gogoro Viva को भारत में रजिस्टर किया है। कंपनी ने इस स्कूटर को 2019 में पेश किया था। इसकी बिक्री विदेशी बाजारों में चल रही है। बता दें कि भारत की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने हाल ही में Gogoro के साथ समझौता किया है। इसके तहत Hero MotoCorp के जल्द आने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर Gogoro के वर्तमान प्लेटफॉर्म पर आधारित होंगे। मीडिया रिपोर्टस में दावा किया जा रहा है कि Gogoro Viva इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री हीरो मोटोकॉर्प आउटलेट्स पर ही की जा सकती है।
85 किमी. की मिलेगी रेंज
गोगोरो वीवा युवा ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया इलेक्ट्रिक स्कूटर है। यह वाइब्रेंट कलर्स और यूथफुल डिजाइन के साथ आता है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर करीब 85 किमी की रेंज देता है। इसमें 3kW की मोटर दी गई है।जो 115 एनएम पीक टॉर्क जेनरेट करती है। स्कूटर का ओवरऑल डिजाइन काफी सिंपल है।
इसमें फीचर्स की भी कमी नहीं है। इसमें एलईडी लाइटिंग, एक स्मार्टफोन-इनेबल एलसीडी इंस्ट्रूमेंट कंसोल, दो राइड मोड, रीजनरेटिव ब्रेकिंग और कीलेस इग्निशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह स्कूटर बैटरी स्वैपिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करता है। यानी चालक मिनटों में स्कूटर की बैटरी को एक फुली चार्ज बैटरी के साथ स्वैप कर पाएंगे।
स्कूटर के डायमेंशन
स्कूटर में हैंडबार पर ही यूएसबी चार्जिंग पोर्ट मिलता है। यह स्कूटर काफी हल्का और ऊंचाई में भी कम है। स्कूटर का व्हीलबेस 10 इंच, सीट हाइट 740 mm और वजन सिर्फ 80KG है। इसमें 21.6 लीटर की स्टोरेज दी गई है। यह दो वेरिएंट- Keyless और Basic में आता है। कीलेस वेरिएंट कुल 10 कलर ऑप्शन और बेसिक वेरिएंट सिर्फ 3 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।