उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

पिछड़े और सीमावर्ती क्षेत्रों में सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दें

प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज यहाँ राजभवन से किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ को कोटेक महिंद्रा बैंक से अनुदान में प्राप्त दो एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। कोटेक महिंद्रा बैंक के सी0एस0आर0 फंड से इनीशिएट ये दोनों एम्बुलेंस ट्रॉमेटिक कार्डियक एम्बुलेंस हैं, जो कि एडवांस लाइफ सपोर्ट सुविधा से सम्पन्न हैं।

इस अवसर पर कोटेक महिंद्रा के अधिकारियों से चर्चा करते हुए राज्यपाल जी ने एम्बुलेंस के लाभार्थियों का विवरण रखने को कहा। उन्होंने कहा कि किसी भी परिवर्तन के लिए मंे काम जरूरी है। जमीनी स्तर पर किए गए कार्यों से ही बदलाव आता है।

इसी क्रम में उन्होंने कोटेक महिंद्रा बैंक के सी0एस0आर0 फंड से स्कूलों में इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास कार्यों में सहयोग हेतु भी अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि बहुत से स्कूलों में प्रयोग हेतु लैब, कम्प्यूटर सुविधाओं का अभाव है। बच्चों को सीखने के लिए प्रैक्टिकल करना जरूरी है।

राज्यपाल ने बैंक के अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे उत्तर प्रदेश के पिछड़े और सीमावर्र्ती इलाकों में शैक्षिक सुविधाओं, इण्टरनेट सुविधाओं के विकास में सहायता दें। उन्होंने सी0एस0आर0 फण्ड से आंगनवाड़ी से लेकर कक्षा आठ तक की कक्षाओं का एक ही परिसर में संचालित करने वाले शिक्षा संकुल के विकास पर जोर दिया।

 

उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों पर आने वाले बच्चों के स्वास्थय परीक्षण, चिकित्सा, शिक्षा और पोषण व्यवस्था पर ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जो बच्चो कुपोषित, अंडर वेट और अस्वस्थ होता है, प्रायः उसके माँ-बाप को ये जानकारी नहीं होती है कि बच्चे को चिकित्सा के लिए कहा ले जाएं, जिससे उनका बच्चा स्वस्थ हो जाए।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777