
फ्लैश न्यूजभारतराष्ट्रीय
जर्मनी की कंपनियों ने यूपी में निवेश का जताया भरोसा, केशव मौर्य ने फ्रैंकफर्ट में शीर्ष अधिकारियों से की बैठक
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में प्रदेश से गए प्रतिनिधिमंडल को जर्मनी दौरे के दौरान निवेश के मोर्चे पर सकारात्मक संकेत मिले हैं। सोमवार को फ्रैंकफर्ट में हुई बैठकों में जर्मनी की कई कंपनियों ने उत्तर प्रदेश में दीर्घकालिक निवेश और औद्योगिक सहयोग का भरोसा जताया।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जर्मनी के औद्योगिक प्रतिनिधिमंडल के साथ उत्तर प्रदेश में निवेश संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान ग्लोबल अफेयर्स एवं इकोनॉमिक्स, इंडो-पैसिफिक एवं चाइना अफेयर्स की वरिष्ठ प्रतिनिधि सिल्के सिक्टर और ईए इलेक्ट्रो ऑटोमेटिक जीएमबीएच के सीईओ मार्कस शाइबॉल से विशेष रूप से निवेश पर बातचीत हुई। दोनों पक्षों ने उत्तर प्रदेश में औद्योगिक निवेश को लेकर सकारात्मक रुख दिखाया।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



