Ganesh Kumar टॉपर भी गिरफ्तार. कला विषय की पिछले साल की 12वीं कक्षा की टॉपर रूबी राय की गिरफ्तारी का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि इस साल के कला विषय के टॉपर Ganesh Kumar को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने बताया कि उसे बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड के कार्यालय से गिरफ्तार किया गया। बोर्ड ने उसके खिलाफ जाली दस्तावेज के जरिए परीक्षा देने का मामला दर्ज कराया था।
बीएसईबी के प्रमुख आनंद किशोर ने बताया कि गणेश के जाली दस्तावेज देने की रिपोर्ट के बाद उसे पूछताछ के लिए कार्यालय बुलाया गया था। उसके दस्तावेजों के सही न पाए जाने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
Back to top button