
फ्लैश न्यूजभारत
G20 रात्रिभोज के लिए खड़गे को आमंत्रित न करने पर चिदंबरम का सरकार पर वार
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को जी20 रात्रिभोज में आमंत्रित नहीं किए जाने से विपक्ष नाराज है। कांग्रेस का कहना है कि यह लोकतंत्र पर हमला है और सरकार भारत की 60% आबादी के नेता को महत्व नहीं देती। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार की सोच इस कदम से पता चलती है।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और एच.डी. देवेगौड़ा स्वास्थ्य कारणों से रात्रिभोज में शामिल नहीं होंगे। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रात्रिभोज में शामिल होने की संभावना है।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



