फ्लैश न्यूज

आज से गोमती पुस्तक महोत्सव का आयोजन, लखनऊ विश्वविद्यालय में CM योगी आदित्यनाथ करेंगे उद्घाटन

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में शनिवार को गोमती पुस्तक महोत्सव शुरू होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  उदघाटन करेंगे। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास की ओर से लखनऊ में यह चौथा पुस्तक मेला है। पहले के तीन मेले गोमती रिवर फ्रंट पर लगाये गए। इस बार लखनऊ विश्वविद्यालय के फुटबाल ग्राउंड में पुस्तक मेला लगाया जा रहा है।

20 से 28 सितम्बर तक लगने वाले गोमती पुस्तक महोत्सव के सम्बन्ध में लखनऊ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. मनुका खन्ना और राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के निदेशक युवराज मलिक ने विश्वविद्यालय के एपीसेन प्रेक्षागृह में पत्रकारों को जानकारी दी। उदघाटन समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी, पद्मश्री डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी, एनबीटी-इंडिया के अध्यक्ष प्रो. मिलिंद सुधाकर मराठे, लखनऊ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. मनुका खन्ना और एनबीटी-इंडिया के निदेशक युवराज मलिक की मौजूदगी रहेगी।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button