उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

गोरखपुर में 221 महिलाओं का निःशुल्क सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि डबल इंजन सरकार की नीतियों और योजनाओं में महिलाएं केंद्र बिंदु पर हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार जितनी जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है, उनमें सर्वाधिक संख्या उन योजनाओं की है, जिनका सीधा प्रभाव महिलाओं पर पड़ता है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने व्यक्ति, मत, मजहब या क्षेत्र को योजनाओं का आधार नहीं बनाया, बल्कि योजनाओं का आधार गांव, गरीब, किसान व महिलाओं को बनाया है। आधी आबादी के सशक्तिकरण के बिना भारत को सशक्त और समर्थ नहीं बनाया जा सकता है। इसके लिए सुरक्षा का वातावरण देकर महिलाओं के स्वावलम्बन का मार्ग प्रशस्त करना होगा।

मुख्यमंत्री आज महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, गोरखपुर में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में प्रशिक्षु महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 221 महिलाओं को निःशुल्क सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री जी ने इस अवसर पर प्रशिक्षु महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित कीं। सात दिवसीय निःशुल्क सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण शिविर का यह कार्यक्रम महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के सौजन्य से आयोजित किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार और समाज के लिए महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन सर्वोपरि है। सरकार इस दिशा में पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ और ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना’ सीधे महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन से जुड़ी हैं। स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना और मुफ्त राशन जैसी योजनाओं के केंद्र में महिलाएं हैं, क्योंकि यदि परिवार में अभाव होगा तो सबसे अधिक दिक्कत महिला को ही होती है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777