![](https://northindiastatesman.com/wp-content/uploads/2024/02/akhilesh-yadav_1707815819.jpeg)
किसान आंदोलन: अखिलेश यादव बोले- किसानों पर आंसू गैस के गोलों की बौछार, ये कैसा अमृतकाल… धिक्कार है
दिल्ली की तरफ जा रहे किसानों के जत्थे पर पुलिस द्वारा आंसू गैस छोड़ने को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र की मोदी सरकार की कड़ी आलोचना की है और कहा कि ये कैसा अमृतकाल है जब किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं। धिक्कार है…।
उन्होंने कहा कि जो कुछ हो रहा है और जिस प्रकार की खबरें आ रही हैं कि आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं। किसानों को रोकने के लिए और आंदोलन खत्म करने के लिए कीलों के साथ-साथ दीवारें तक खड़ी की गई। प्रशासन के माध्यम से सरकार जो कर सकती थी कर रही है। दिल्ली की सरकार किसानों की आवाज को दबाना चाहती है। ये वही सरकार के लोग हैं जिन्होंने किसानों से कहा कि उनकी आय दोगुनी हो जाएगी, फसल की कीमत मिलेगी, न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू करेंगे।
#WATCH लखनऊ: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "जो कुछ हो रहा है और जिस प्रकार की खबरें आ रही हैं कि आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं। किसानों को रोकने के लिए और आंदोलन खत्म करने के लिए कीलों के साथ-साथ दीवारें तक खड़ी की गई। प्रशासन के माध्यम से सरकार जो कर सकती थी कर रही है।… pic.twitter.com/CyPwjZRAgn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 13, 2024
भाजपा राज में ये है भला कैसा अमृतकाल
किसानों पर आँसू गैस के गोलों की बौछारधिक्कार! धिक्कार!! धिक्कार!!!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 13, 2024