खेल-खिलाड़ीविश्व
FA cup: फाइनल में पहुंची मैनचेस्टर सिटी, नॉटिंघम फॉरेस्ट को 2-0 से हराया
लंदनः कोच पेप गार्डियोला की देखरेख में मैनचेस्टर सिटी का सबसे खराब सत्र भी ट्रॉफी के साथ समाप्त हो सकता है क्योंकि टीम ने रविवार को यहां वेम्बली स्टेडियम में नॉटिंघम फॉरेस्ट को 2-0 से हराकर लगातार तीसरे वर्ष एफए कप फाइनल में प्रवेश किया।
सिटी की टीम को यह सफलता उसी दिन मिली जब वह आधिकारिक तौर पर इंग्लिश प्रीमियर लीग के खिताबी दौड़ से बाहर हो गयी। इससे प्रशंसकों को निराशाजनक सत्र के बीच खुशी मनाने का कुछ मौका मिल गया।




