खेल-खिलाड़ी

इंग्लैंड ने ओमान को आठ विकेट से हराया, सुपर आठ में जगह बनाने की उम्मीद कायम

नॉर्थ साउंड (एंटीगा)। आदिल राशिद के फिरकी के जादू से गत चैंपियन इंग्लैंड ने गुरुवार को यहां ओमान को ग्रुप बी मैच में आठ विकेट से रौंदकर टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण में जगह बनाने की अपनी उम्मीद बरकरार रखी।

राशिद (11 रन पर चार विकेट), मार्क वुड (12 रन पर तीन विकेट) और जोफ्रा आर्चर (12 रन पर तीन विकेट) की धारदार गेंदबाजी से ओमान को 13.2 ओवर में सिर्फ

47 रन पर ढेर करने के बाद इंग्लैंड ने मात्र 3.1 ओवर में दो विकेट पर 50 रन बनाकर बेहद एकतरफा जीत दर्ज की। इंग्लैंड की ओर से कप्तान जोस बटलर ने सिर्फ आठ गेंद में चार चौकों और एक छक्के से नाबाद 24 रन की पारी खेली।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777