फ्लैश न्यूजविश्‍व

जापान में 6.7 तीव्रता का भूकंप…सुनामी की चेतावनी जारी, इस हफ्ते चौथी बार कापी धरती

तोक्यो। जापान में आए 6.7 तीव्रता के भूकंप के बाद शुक्रवार को सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने यह जानकारी दी। जेएमए ने बताया कि भूकंप जापान के मुख्य द्वीप होन्शू के उत्तरी इलाके में स्थित आओमोरी में तट के पास पूर्वाह्न 11 बजकर 44 मिनट पर आया।

एजेंसी ने यह भी बताया कि भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग 20 किलोमीटर की गहराई में था। एजेंसी ने चेतावनी दी है कि होकाइदो, आओमोरी, इवाते और मियागी में प्रशांत महासागर तट पर एक मीटर (3.2 फुट) ऊंची सुनामी की लहरें उठ सकती हैं। भूकंप से जानमाल के नुकसान के बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777