फ्लैश न्यूजराष्ट्रीय

सुरक्षा के बेहतर वातावरण के कारण ही जौनपुर को बड़ी मात्रा में निवेश प्राप्त हो रहा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद जौनपुर में जनपद के विकास से जुड़ी लगभग 900 करोड़ रुपये लागत की 256 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, लैपटॉप/स्मार्टफोन, स्वीकृति पत्र, ट्रैक्टर की प्रतीकात्मक चाभी, चयनपत्र तथा प्रतीकात्मक चेक आदि का वितरण किया। इसके पूर्व उन्हांने कलीचाबाद तिराहे पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण भी किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज यहां जिन परियोजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया जा रहा है, उनमें सड़क, पेयजल आदि से जुड़ी परियोजनाएं हैं। इनका लाभ जौनपुर वासियों को प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि देश बदल चुका है। हम सभी को नए भारत का दर्शन हो रहा है।

नया भारत दुनिया में सम्मान प्राप्त कर रहा है। नये भारत में देशवासियों को सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जा रहा है। आस्था का सम्मान किया जा रहा है। मोदी जी की गारण्टी गरीब कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जनता तक पहुंचाई जा रही है। विभिन्न विकास परियोजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के समाज के प्रत्येक वर्ग को प्राप्त हो रहा है।

लोगों की आजीविका की पुख्ता व्यवस्था की जा रही है। संस्कृति के संवर्धन के लिए कार्य किये जा रहे हैं। समृद्धि के लिए अहर्निश प्रयास कर भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित होने की ओर अग्रसर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आजादी के अमृत महोत्सव पर्व पर एक ही बात कही थी कि भारत ने आजादी की 75 वर्ष की यात्रा पूर्ण की है। 25 वर्षों के बाद देश आजादी का शताब्दी महोत्सव मनाएगा।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777