उत्तर प्रदेश

डीआरएम ने किया दिव्यांग कर्मचारियों से संवाद, रेल कार्यों के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर की चर्चा

लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक एस. एम. शर्मा ने सोमवार को मंडलीय कार्यालय के सभागार में एक बैठक  का आयोजन किया गया, जिसमें  मण्डल रेल प्रबंधक ने दिव्यांग कर्मचारियों के साथ संवाद स्थापित किया।

बैठक में डीआरएम ने दिव्यांग कर्मचारियों के साथ रेल प्रशासन के कार्यों मे सुगमता एवं पारदर्शिता सहित अनेक महत्वपूर्ण बिन्दुओ पर चर्चा की।

इस अवसर पर उन्होंने दिव्यांग कर्मचारियों के साथ अपने  विचारों को साझा करते हुए उनकी आवश्यकताओ  समस्याओं की जानकारी ली। नियमानुसार कर्मचारी समस्याओं को शीघ्र पूर्ण करने की बात कहा।

उन्होंने प्रशासनिक कार्यों में दिव्यांग कर्मचारियों द्वारा दिए जाने वाले सहयोग, अनुशासन, अद्भुत कार्यकौशल इनकी प्रतिबद्ध कार्यशैली की सराहना करते हुए सभी का उत्साहवर्धन किया साथ ही भविष्य में भी उनसे इसी प्रकार की कार्य पद्धति का पालन करने की अपेक्षा की।

इसके अतिरिक्त मण्डल रेल प्रबंधक ने  कर्मचारियों की कला, संगीत, खेल एवं अन्य अभिरुचियों से अवगत होते हुए इन रूचियों को निरंतर बढ़ावा देते रहने की बात कही। मण्डल के कार्मिक विभाग की ओर से आयोजित इस बैठक में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, अमित पाण्डेय एवं दिव्यांग रेलकर्मी उपस्थित रहे।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

sbobet

https://www.baberuthofpalatka.com/

Power of Ninja

Power of Ninja

Mental Slot

Mental Slot