उत्तर प्रदेश

डीआरएम ने किया वाराणसी कैंट स्टेशन का निरीक्षण,रेल विकास को लेकर दिये निर्देश

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

लखनऊ। मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन पर पहुंचकर वर्तमान समय में स्टेशन पर चल रहे सभी विकास कार्यों,परियोजनाओं की विस्तार से जानकारी लेने के साथ सभी कार्यों को निर्धारित मानकों के आधार पर निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिये।

डीआरएम ने बताया कि अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं की दिशा में उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के स्टेशनों पर अनेक प्रकार के उन्नयन कार्य और विकास परियोजनाएं प्रगति पर हैं।

डीआरएम ने पावर केबिन, रिले रूम में पहुंचकर रेल परिचालन प्रणाली अभिलेखों को देखा साथ ही ऑन ड्यूटी स्टॉफ से संवाद करके उनके संरक्षा संबंधी ज्ञान को परखा कर्मियों को सतर्क एवं संरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करते हुए कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

लोहता छोर पर निर्मित न्यू वाशिंग लाइन तथा नई सिक लाइन में पहुंचकर इसके कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने लोको पॉयलेट एवं ट्रेन मैनेजर क्रू लॉबी में पहुंचकर वहां की वस्तुस्थिति की जानकारी ली।

रोप-वे के प्रस्तावित मॉडल को देखा इसकी साइट पर पहुंचकर कार्य प्रगति की जानकारी लेने के साथ स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया और वेटिंग हॉल के स्वरूप को और अधिक सुविधाजनक बनाने पर विशेष बल दिया साथ ही टिकट घर के लिए अतिरिक्त साइनेज लगाने का निर्देश दिया।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button