
फ्लैश न्यूजभारत
राहुल गांधी और योगी के मंत्री के बीच हुई जमकर बहस, जानें क्यों भड़के दिनेश प्रताप सिंह
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
रायबरेलीः उत्तर प्रदेश के रायबरेली में राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर थे। इस बीच उन्होंने चुनावों को लेकर स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं से काफी बातचीत भी की, लेकिन इन सब के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो चर्चा का विषय बन गया है। जहां राहुल गांधी और योगी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के बीच तीखी नोकझोंक हो रही है।
दरअसर, रायबरेली में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की एक बैठक चल रही थी। इस दौरान राहुल गांधी के ठीक बगल में बैठे दिनेश प्रताप सिंह के साथ उनकी बहस शुरू हो गई। राहुल ने कहा कि वह बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं और अगर किसी को कुछ कहना हो तो पहले उनसे अनुमति लेनी होगी, फिर वह बोलने का मौका देंगे। इस बात पर दिनेश प्रताप सिंह नाराज हो गए और दोनों के बीच तीखी बहस छिड़ गई है।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



