उत्तर प्रदेश

अकबरनगर में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई लगातार चौथे दिन भी जारी, 312 मकान हुए जमींदोज

लखनऊ के अकबरनगर में एलडीए की ओर से अवैध निर्माणों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई चौथे दिन भी जारी है। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई में अभी तक अकबरनगर द्वितीय में कुल 312 मकानों को जमींदोज कर दिया गया है। साथ ही ध्वस्तीकरण कार्रवाई की जद में 2 मस्जिद, 2 मदरसे और 1 स्कूल भी आ रहे हैं, जिन्हें तोड़ा जाना है।

अब एलडीए ने अकबरनगर प्रथम में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं अकबरनगर से विस्थापित लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने आवासों में शिफ्ट भी किया जा रहा है। बता दें कि अकबरनगर में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को लेकर 12 बड़ी पोकलेंड मशीन, 9 जेसीबी मशीन, 15 वाटर टैंकर लगाए गए हैं।

इसके अलावा मौके पर भारी पुलिस बल के साथ PAC-RAF की 8 कंपनियां भी तैनात हैं। वहीं एलडीए उपाध्यक्ष इंद्रमणि त्रिपाठी, नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह समेत पुलिस के कई आलाधिकारी भी लगातार मौजूद हैं।

अकबरनगर में ध्वस्तीकरण कार्रवाई के पहले दिन कुल 45 अवैध मकानों को जमींदोज किया गया था। इस दौरान 6 पोकलेन मशीनें और 16 बुलडोजर से घर ढहाने का काम शुरू किया गया था।

इसके बाद दूसरे दिन करीब 8 घंटे की कार्रवाई में 105 मकानों को तोड़ा गया। इस दौरान एक जेसीबी पलट भी गया। वहीं बुधवार को तीसरे दिन सुबह 7 बजे से रात करीब 7.30 बजे तक 162 घरों को तोड़ा गया। इस दौरान 6 मशीनें भी खराब हुईं।

बता दें कि अकबरनगर के निवासियों को विस्थापित करते हुए एलडीए की ओर से हरदोई रोड स्थित वसंत कुंज में बने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान उपलब्ध कराया जा रहा है। लखनऊ विकास प्राधिकरण के मुताबिक अकबरनगर के 1800 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास आवंटित किए गए हैं।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

sbobet

mahjong slot

Power of Ninja

slot garansi kekalahan 100

slot88

spaceman slot

https://www.saymynail.com/

slot starlight princess

https://moolchandkidneyhospital.com/

bonus new member

rtp slot

https://realpolitics.gr/

slot 10 ribu

slot gacor

https://ceriabetgacor.com/